मिर्जापुर, फरवरी 13 -- लालगंज। कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने गुरुवार को लालगंज कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी संतुष्ट होकर लौटे। अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। कानून का उलंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण और वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एसपी ने लालगंज बाजार में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। महाशिवरात्रि के दृष्टिगत मंदिर, मस्जिद और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण करते हुए रूट व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतत संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। बाजार भ्रमण के दौरान उन्होंने दुकानदारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.