चतरा, अप्रैल 9 -- चतरा, संवाददाता । एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने चतरा जिला के सभी थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षकों, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मु0) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित किया। बैठक में विभिन्न कांडों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान एसपी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, अनुसंधान की गुणवत्ता में सुधार तथा संवेदनशील मामलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। साथ ही, अपराध नियंत्रण, वारंट, कुर्की निष्पादन, तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। एसपी के द्वारा प्रतिदिन सभी थाना प्रभारी, पुलिस निरीक्षक, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक को अपने-अपने थाना अंतर्गत लंबित काण्डों को लेकर संबंधित अनुसंधानकर्ता के साथ मिलकर स...