आगरा, जून 24 -- पुलिस लाइन में मंगलवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों की एक विशेष संगोष्ठी हुई। इस दौरान एसपी ने प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों का मनोबल बढ़ाया, उन्हें बेहतर पुलिसिंग, अनुशासन का पाठ पढ़ाया। उनकी समस्याओं को सुना और पुलिस सेवा के उच्च आदर्शों से अवगत कराया। पुलिस लाइन में गोष्ठी के दौरान एसपी ओमप्रकाश सिंह ने प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों से व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर उनकी कठिनाइयों एवं प्रशिक्षण संबंधी समस्याओं की जानकारी ली। समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों, प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रविन्द्र मलिक, प्रभारी आरटीसी, समस्त प्रशिक्षकगण एवं पुलिस लाइन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एसपी ने रिक्रूट...