फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 20 -- फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार की रात शहर में सुरक्षा व्यवस्था को परखा। डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। संदिग्ध लोगों एवं वाहनों की चेकिंग कायी गयी। एसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि रात में आने जाने वालों पर नजर रखी जाये। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी की जाये। कहीं से कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिसकी जहां पर डयूटी है वह वहीं पर तैनात रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...