कौशाम्बी, जून 10 -- मंझनपुर, संवाददाता। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मंगलवार देर रात भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कई थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी। रात्रि गश्त एवं पिकेट ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को चेक किया गया।निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी को पूर्ण मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के निर्वहन के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...