हाजीपुर, अप्रैल 15 -- राजापाकर,संवाद सूत्र।‌‌ मंगलवार को वैशाली के आरक्षी अधीक्षक विक्रम सिहाग ने राजापाकर थाने का निरीक्षण किया। वे अपनी पदस्थापना के बाद पहली बार इस थाने का निरीक्षण किया। उन्हें सर्वप्रथम थाने के सभी पदाधिकारी सुरक्षा बलों ने सलामी देकर उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने थाना परिसर में बन रहे महिला बैरक के कार्य को देखा और थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा को कार्य में प्रगति लाने की बात कही। वहीं उन्होंने थाना परिसर का छोटे चारदीवारी देखकर इसे और ऊंचा करने को कहा। वहीं सुरक्षा बलों के बैरक, पुलिस पदाधिकारी के आवास, आगंतुक कक्ष का निरीक्षण किया तथा उसके नियमित मरम्मत एवं व्यवस्था सुदृढ़ करने की बात कही। उसके बाद थानाध्यक्ष के कक्ष में बैठकर सभी पुलिस पदाधिकारी से विभिन्न कांडों के सम्बन्ध में पूछताछ की विभिन्न कांडों हत्या, संगीन अ...