मऊ, अप्रैल 5 -- मऊ। बकवल स्थित क्षेत्राधिकारी यातायात कार्यालय का पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने रविवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, यातायात व्यवस्था से संबंधित इंतजामों और लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा किया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। निरीक्षण के दौरान, कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए भी निर्देश जारी किए गए। कमलेश बहादुर ने यह भी कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए नियमित रूप से...