लखीमपुरखीरी, फरवरी 11 -- सुमित गुप्ता की आत्महत्या मामले में मंगलवार को पीड़ित परिवार एसपी डॉ. ख्याति गर्ग से मिला। परिवार ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। एसपी ने परिवार को आश्वासन दिया है कि साक्ष्य संकलन की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही पूरे मामले में कार्रवाई होगी। भीरा कस्बे में रहने वाले 35 वर्षीय सुमित गुप्ता ने कस्बे के ही विनोद गुप्ता का सोने का जेवर रहन पर रखा था। विनोद अपना जेवर वापस मांग रहा था। पैसे न मिलने की वजह से सुमित जेवर वापस नहीं दे रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों भीरा नगर पंचायत अध्यक्ष पति संजय शुक्ला के घर समझौते के लिए गए। वहां से निकलने के बाद सुमित ने एक वीडियो बनाया। जिसमें उसने संजय शुक्ला, सभासद सत्येंद्र यादव और विनोद पर समेत आधा दर्जन लोगों पर बंधक बन...