चंदौली, मई 8 -- चंदौली, संवाददाता। एसपी आकाश पटेल ने गुरुवार की देर शाम पुलिस लाइन सभागार में मातहतों के साथ ऑपरेशन क्लीन, साइबर अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा किया। इस दौरान एसपी ने क्षेत्राधिकारियों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर लंबित वाहनों की नीलामी युद्धस्तर पर कराने का निर्देश दिया। वहीं मालखानों के सामान और वाहनों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रेषित करने का आदेश दिया।

साइबर फ्रॉड की रोकथाम उन्होंने कहा कि साइबर फ्रॉड की सूचना मिलते ही तत्काल बैंक खातों को फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू की जाए। ताकि पीड़ितों की मेहनत की कमाई वापस मिल सके। साथ ही विवेचकों को अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं धनराशि बरामद करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक थाने पर स्थापित 'साइबर हेल्प डेस्क' को और अधिक प्रभावी बनाने और युवाओं एवं ग्रामीणों के बीच जा...