गोपालगंज, जनवरी 10 -- थावे। एक संवाददाता थावे दुर्गा मंदिर में शुक्रवार की देर शाम एसपी अवधेश दीक्षित ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा को चांदी की बड़ी छतरी भेंट की। दुर्गा मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। एसपी ने मां दुर्गा से जिले में शांति, सौहार्द और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर थावे टीओपी प्रभारी धीरज कुमार, मंदिर न्यास समिति के प्रबंधक अमरेंद्र दुबे सहित मंदिर के अन्य पुजारी और श्रद्धालु मौजूद थे। ज्ञात हो कि एसपी अवधेश दीक्षित का शुक्रवार को ही लखीसराय के लिए तबादला किया गया है। वे अगले एक दो दिनों में लखीसराय के एसपी के रूप में पदभार संभालेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.