मोतिहारी, मई 24 -- मधुबन। एसपी स्वर्ण प्रभात ने शनिवार की रात मधुबन थाना क्षेत्र के कई चौक चौराहों पर पहुंचकर विधि-व्यवस्था का औचक जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने मल़ंग चौक पर वाहनों की जांच पुलिस अधिकारियों से करवायी। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कई तरह का दिशा निर्देश दिया। कहा कि शराब कारोबारियों के विरुद्ध गहन छापेमारी जारी रहनी चाहिए। उपद्रवी तत्वों पर पैनी नजर रखें। सघन गश्ती व बैंकों की शाखाओं पर चौबीसों घंटे निगरानी रखें। मौके पर डीएसपी कुमार चंदन, पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार प्रसाद, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय, एसआई अमरजीत कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- किशनगंज: रात्रि गश्ती के साथ अब मॉर्निंग पेट्रोलिंग अभियान भी हुआ शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...