अंबेडकर नगर, मार्च 19 -- भीटी। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने भीटी थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। साथ ही थाना परिसर में निर्माणाधीन भवनों का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि कार्य समयबद्ध और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.