हजारीबाग, अप्रैल 21 -- बरही। हजारीबाग के एसपी अमन कुमार ने एसडीपीओ कार्यालय, बरही थाना, महिला थाना और पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। योगदान के बाद एसपी पहली पहली बार बरही आए थे। एसपी अमन कुमार ने पुलिस अधिकारियों से आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण, पुराने सभी मामलों का निष्पादन और सामुदायिक पुलिसिंग पर निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, थानाप्रभारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिस जवान मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अचानक परसपुर थाना पहुंचे आईजी, निरीक्षण किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...