हजारीबाग, मई 11 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि  हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने सोमवार को बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय में क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न थानों और ओपी के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस उच्च स्तरीय बैठक के दौरान एसपी ने पुराने और नए, दोनों तरह के लंबित कांडों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। समीक्षा के दौरान, एसपी अमन कुमार ने एक-एक कर सभी महत्वपूर्ण मामलों के अनुसंधान  की प्रगति को देखा। उन्होंने विशेष रूप से उन कांडों पर चर्चा की जो लंबे समय से लंबित हैं और उनके निष्पादन में आ रही बाधाओं को समझा।बैठक के बाद उन्होंने कांड के अनुसंधानकर्ताओं  को कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। यह भी पढ़ें- लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का एसपी ने दिया निर्देश एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और आम जनता को समय पर न्याय दिलाने ...