अमरोहा, अप्रैल 20 -- अमरोहा। साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की विवेचना 27 दिन में पूरी कर दोषी गजेंद्र को पॉक्सो एक्ट कोर्ट द्वारा 60 दिन के भीतर सुनाई गई उम्रकैद की सजा में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले एडीजीसी रतनलाल लोधी, थानाध्यक्ष विकास कुमार, विवेचक दीपक कुमार व मॉनिटरिंग सेल प्रभारी अनिल कुमार का सोमवार को एसपी लखन सिंह यादव ने उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अमरोहा पुलिस व अभियोजन की सशक्त पैरवी से ही पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय मिला है। उन्होंने इस मुहिम को आगे भी लगातार जारी रखने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इस तरह से जल्द सुनाए जाने वाले फैसले आम लोगों के भीतर न्यायिक प्रक्रिया को लेकर विश्वास को मजबूत बनाते हैं। यह भी पढ़ें- थाने पर नामित अधिकारी विचाराधीन केस में कराएंगे प्रभावी पैरवीप्रतिदिन पर्यवेक्षण करेंगे और उनकी समस्याओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.