सोनभद्र, अप्रैल 4 -- दुद्धी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवा को बघाड़ू गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने आदिवासियों से मिलकर उनसे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी प्रकार का डर अपने अंदर ना रखें और किसी भी समस्या के लिए निडर होकर पुलिस की मदद लें। यदि कोई डराता धमकता या फिर जबरन आपकी भूमि लेना चाहता है, तो उसकी सूचना पुलिस को दें दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...