गौरीगंज, फरवरी 27 -- अमेठी। आगामी होली पर्व पर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत एसपी सरवणन टी ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय गौरीगंज कस्बे में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया। एसपी ने कस्बे में मौजूद लोगों व दुकानदारों से बात की और पर्व को लेकर उनसे जानकारी ली। कहा कि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति में लोग तत्काल पुलिस को सूचना दें। वहीं पिकेट व गश्त ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को एसपी ने सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एएसपी ज्ञानेन्द्र सिंह, सीओ अखिलेश वर्मा व एसएचओ श्याम नारायण पांडेय भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.