मऊ, जून 4 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर की अध्यक्षता में बुधवार की शाम को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पेंशनर्स के साथ बैठक हुई। इसमें पेंशनर्स की समस्याओं को सुनने के बाद निस्तारण को लेकर एसपी ने निर्देश जारी किया। बैठक के दौरान, पेंशनर्स ने अपनी पेंशन, चिकित्सा सुविधाओं, पारिवारिक लाभों और अन्य विभागीय मामलों से जुड़ी समस्याएं और सुझाव पुलिस अधीक्षक के सामने रखे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनका अनुभव वर्तमान पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने पेंशनर्स को आश्वासन दिया कि विभाग उनकी समस्याओं के समाधान और कल्याण के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। बैठक में मौजूद पेंशनर्स ने विभाग की इस पहल की सराहना की और अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। बैठक के बाद, ...