मुंगेर, फरवरी 27 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुंगेर पुलिस की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने पूरबसराय थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान न केवल आधिकारिक अभिलेखों की जांच की गई, बल्कि जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता से सीधा संवाद भी स्थापित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने के विभिन्न पंजी और अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने सिरिस्ता कार्य और दस्तावेजों के रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया। विशेष रूप से सीसीटीएनएस कार्यों, जैसे एफआईआर और थाना दैनिकी की रियल टाइम एंट्री की समीक्षा की गई, ताकि तकनीकी स्तर पर पारदर्शिता बनी रहे। इसके अलावा, एसपी ने थाना में निर्माणाधीन सिपाही बैरक के कार्य की प्रगति देखी और गुणवत्तापूर्ण व शीघ्र निर्मा...