जहानाबाद, अगस्त 4 -- काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक ने सोमवार देर रात काको थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर तैनात पुलिस बल की सक्रियता और गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया। रात्रि भ्रमण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले काजीसराय में काको थाना की गश्ती वाहन का निरीक्षण किया। इसके बाद कङरूवा पुल के समीप तैनात डायल-112 वाहन की जांच कर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से गश्ती, सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: थानाध्यक्ष ने डायल-112 व गश्ती दलों का लिया जायजा उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित कर...