किशनगंज, अप्रैल 25 -- किशनगंज संवाददाता एसपी संतोष कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया।जिसमें एसपी ने परेड की व्यव्स्था का जायजा लिया।एसपी श्री कुमार सुबह में पुलिस लाइन पहुंचे। जहां बारीकी से परेड का मुआयना किया गया।एसपी ने परेड अभ्यास की प्रगति की समीक्षा की।एसपी श्री कुमार ने सिपाहियों के परेड का अवलोकन कर उन्हें कई टिप्स दिए। एसपी ने अभ्यास हेतु पाई गई कुछ त्रुटियों के सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। एसपी श्री कुमार ने उन्हें पुलिसिंग के बारे में बताया और कहा कि पुलिस की सेवा में फिट और चुस्त दुरुस्त रहना आवश्यक होता है। यह भी पढ़ें- रिक्रूट्स की पासिंग आउट परेड का हुआ फाइनल रिहर्सल, एसपी ने किया निरीक्षण यह भी पढ़ें- दीक्षांत परेड के लिए किया गया पूर्वाभ्य...