संतकबीरनगर, दिसम्बर 9 -- संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन गेस्ट हाउस, जिम और लाइब्रेरी का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जिम में उपकरणों की मरम्मत, सुरक्षा मानकों, स्वच्छता, उपयोग समय और उपस्थिति रजिस्टर को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। वहीं, नवनिर्मित लाइब्रेरी में पुस्तकों-पत्रिकाओं के संग्रह, बैठने की व्यवस्था, शांत वातावरण, इंटरनेट और वाई-फाई सुविधा और स्टॉक रजिस्टर को नियमित करने पर जोर दिया। गेस्ट हाउस के कमरों में स्वच्छता, जरूरी संसाधन बिजली, पानी, एसी, गीजर आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बुकिंग प्रणाली को पारदर्शी बनाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.