संतकबीरनगर, मार्च 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एसपी संदीप कुमार मीना ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स परिसर में निर्माणाधीन जिम का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने मौके पर पहुंचकर जिम भवन में उपयोग हो रही निर्माण सामग्री-ईंट, सीमेंट, कंक्रीट, सरिया आदि की बारीकी से जांच की। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सामग्री मानक के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए, ताकि भवन लंबे समय तक सुरक्षित और उपयोगी बना रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गति को भी तेज करने पर जोर दिया। एसपी ने संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.