सिद्धार्थ, जनवरी 3 -- सिद्धार्थनगर। एसपी डॉ अभिषेक महाजन ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। परेड की सलामी लेने के बाद एसपी ने अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई। शस्त्र ट्रेनिंग कराई। पुलिस लाइन परिसर की बेहतर साफ-सफाई के लिए संबंधित को निर्देशित किया। उन्होंने विभन्नि शाखाओं मेस, स्टोर, कैंटीन, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण कर पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडरों को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...