बलरामपुर, नवम्बर 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। संविधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस कार्यालय में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। एसपी ने कहा कि यह शपथ हमें संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी की याद दिलाती है। हमें देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करती है। यह शपथ हमें संविधान के मूल्यों और आदर्शों को अपनाने और उनका पालन करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी। साथ ही संविधान में निहित आदर्शों और उद्देशिका को स्मरण कराया। सीओ सिटी ज्योति श्री, ललिया के डी.के.श्रीवास्तव प्रतिसार निरीक्षक बिहारी सिंह यादव सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। इसी क्रम में अलग सर्किल में पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.