सीवान, मई 8 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर स्थित पुलिस केंद्र में एसपी पूरन कुमार झा ने शुक्रवार को साप्ताहिक सस्तीका व अनुरोध कक्ष का संचालन किया। इस दौरान एसपी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत व विभागीय समस्याओं के साथ-साथ विभिन्न मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। सुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों पर त्वरित व निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों को कर्मियों की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता व तत्परता बरतने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी समस्याएं व मांगें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं, इन पर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कर कार्यक्षमता व मनोबल को मजबूत करना है।

हिंदी हिन्द...