मऊ, जून 13 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते हुए परेड की सलामी लिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को किसी भी आपात कालीन स्थिति से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण यंत्रों के साथ हमेशा मुस्तैद रहने का निर्देश जारी किया। पुलिस अधीक्षक ने ड्रोन कैमरा, फॉरेन्सिक वैन, चार पहिया और दो पहिया पीआरवी वाहनों की साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर, एंटी राइट इक्विपमेंट आदि की गहनता के साथ चेकिंग किया। पीआरवी कर्मियों को गंभीर और महिला संबंधित घटनाओं की सूचना पर मौके पर तत्काल पहुंचकर की जाने वाली प्राथमिक कार्रवाई, घटनास्थल को सुरक्षित करने के लिए क्राइम सीन किट का सही तरीके से प्रयोग करने, रिस्पॉन्स टाइम, जीपीएस परसेंटेज आदि में सुधार लाने के लिए निर्देश जारी किया। पुलिस अधीक्षक ने प...