फतेहपुर, जुलाई 3 -- फतेहपुर। वन महोत्सव के मौके पर दोआबा की धरा को हरा भरा बनाने का संदेश देने के साथ ही आवासीय परिसर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने परिवार के साथ पौधरोपण किया। उन्होने आवासीय परिसर में आम का पौधा रोपित कर अधिनस्थों सहित अन्य लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के साथ ही उन्हे संरक्षित करने का लोगो को संदेश दिया कहा कि पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पौधरोपण अति आवश्यक है। इस मौके पर डीएफओ जीडी मिश्रा, रेंजर प्रथम रूपसिंह, वन दरोगा सुभाष कुमार, विपिन शुक्ला आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bahraich News: हर सांस के लिए हर पौधा है जीवन रक्षक: डीएफओ यह भी पढ़ें- आम बाहर आपके द्वार के तहत लगाओ पौधे होंगे सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...