संतकबीरनगर, जून 4 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। आल इंडिया पुलिस के खेल प्रतियोगिताओं में जिले की दो महिला दरोगाओं ने पदक प्राप्त कर संतकबीरनगर पुलिस का मान बढ़ाया। एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार पुलिस ऑफिस में दोनों महिला दरोगाओं को सम्मानित किया।एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि आल इंडिया पुलिस व उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न खेल प्रतियोंगिताओं में कुल 10 पदक प्राप्त कर जिले की महिला एसआई सरिता नागवंशी व एसआई शीला यादव ने जिले का नाम रोशन किया। एसआई सरिता नागवंशी ने ओपेन डबल्स 50 टेबल टेनिस (महिला) आल इण्डिया पुलिस प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है। जबकि सिंगल 50 टेबल टेनिस (महिला) आल इण्डिया पुलिस प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। यह भी पढ़ें- स्पर्धा में स्वर्ण जीतने पर प्रियंका को सम्मान इसके अलावा मिस्क्ड डबल्स 50 टेबल टे...