अमरोहा, मई 16 -- अमरोहा। बकाया ऋण को लेकर मकान खाली कराने के दौरान नौगावां सादात क्षेत्र के गांव पंजू सराय में सब्जी विक्रेता अशोक द्वारा बैंक टीम के सामने पेट्रोल उड़ेलकर आग लगाने से जुड़ी घटना में डीएम नितिन गौड़ के बाद एसपी ने भी सख्त रूख अपनाया है।

कार्यवाही समय पर घटना की सूचना नहीं देने पर उन्होंने कोतवाल नौगावां सादात बालेंद्र यादव, मूंढ़ाखेड़ा चौकी प्रभारी परविंदर मलिक और बीट कांस्टेबल हेमंत कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं, एलआईयू और सीओ नौगावां सादात सीओ अवधभान भदौरिया को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। दूसरी तरफ पूरे मामले की विभागीय जांच भी बिठा दी है।

जांच रिपोर्ट एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि थाना स्तर से इस बड़ी घटना को पर्दे में रखा गया। गुरुवार रात करीब नौ बजे जब सूचना मिली तो उन्होंने स्वयं ...