महाराजगंज, दिसम्बर 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसपी सोमेंद्र मीना ने थाना निचलौल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, स्टोर रूम, बैरक, थाना परिसर, शस्त्रागार एवं कारागार आदि देखा। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, थाने की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, आमजन से शालीन व्यवहार रखने एवं शासन द्वारा निर्गत निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करने के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर एसओ अखिलेश कुमार वर्मा, एसएसआई शैलेन्द्र कुमार, एसआई प्रधान यादव, सकलदीप सिंह, भारत राम मिश्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...