मोतिहारी, मई 18 -- मोतिहारी, हि टी। बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। शहर में बढ़ रही बाइक चोरी मामले को लेकर एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोशल मीडिया पर दो संदिग्ध बाइक चोरों की तस्वीर जारी की है । इन दोनों आरोपी की पहचान के लिए एस पी ने जिले के सभी थानों को भी सूचित किया है । साथ ही आम लोगों से उनकी पहचान करने की अपील की है। एसपी ने बताया कि ये दोनों युवकों के बाइक चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की आशंका है। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक ये फरार हैं। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी इन संदिग्ध व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करेंगे। वहीं सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी ज...