रायबरेली, अप्रैल 22 -- रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिस चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने विभागीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एम्स चौकी प्रभारी सौरभ बालियान और बछरावां थाने की थुलेंडी चौकी प्रभारी राहुल चौहान को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं लाइन हाजिर किए गए चौकी प्रभारियों के खिलाफ एसपी ने विभागीय जांच किए जाने के आदेश दिए है। एसपी की ओर से की गई कार्रवाई के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...