सोनभद्र, अप्रैल 4 -- दुद्धी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को दुद्धी कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। एसपी ने थाना कार्यालय, अभिलेखों की गुणवत्ता, मालखाना, हवालात, सीसी टीवी, थाना परिसर, भोजनालय, शस्त्रागार, बैरक, साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके साथ ही अन्य प्रशासनिक एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन एवं सूक्ष्म अवलोकन किया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसएसआई संजय सिंह, चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.