रामपुर, अप्रैल 4 -- पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने रिजर्व पुलिस लाइन में समस्त क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी की। इस दौरान लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने,फरार अभियुक्तों की शीघ्र पकड़ने,समस्त थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त करने,संवेदनशील स्थलों पर सतर्क रहने,आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन रात्रि गणना कर उपस्थित कर्मियों को अनुशासित रखते हुए किसी भी अनुचित गतिविधि में संलिप्त न रहने की हिदायत दी जाए। इसके अलावा महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम एवं मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...