आगरा, मार्च 26 -- जनपद में व्यापारी की सुरक्षा को लेकर हुई गोष्ठी में बुधवार को एसपी ने व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों से संवाद किया। इस दौरान व्यापारियों की समस्याएं जानीं, उनसे सुझाव लिए। सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर सुनवाई करते हुए समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। एसपी ओम प्रकाश सिंह ने एएसपी सुशील कुमार, सीओ यातायात अमित कुमार सहित पुलिस कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के गोष्ठी का आयोजन कराया। इस दौरान एसपी ने व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों को गंभीरता से सुना, उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा जनपद पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की आपराधिक ...