बलरामपुर, फरवरी 28 -- उतरौला, संवाददाता। एसपी विकास कुमार ने थाना कोतवाली उतरौला का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना मालखाना, थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र तथा विभिन्न अभिलेखों की गहन समीक्षा की। अपराध रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर और दंगा नियंत्रण उपकरणों की स्थिति को भी परखा गया। आगामी होलिका दहन और अन्य त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित तैयारियों की विस्तार से जानकारी लेते हुए जिम्मेदारों कोआवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आरक्षी बैरक एवं थाना परिसर की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान...