बहराइच, मई 20 -- बहराइच, संवाददाता। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कानून व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू किए है। रानीपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अभय सिंह यादव को कर्तव्य परायणता में शिथिलता बरतने पर तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कैसरगंज थाने में तैनात निरीक्षक अपराध संजीव कुमार पाल को निरीक्षक अपराध कोतवाली नगर की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक आलोक कुमार सिंह को रानीपुर थाने में निरीक्षक अपराध की जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया को यातायात द्वितीय की कमान दी गई है। यह भी पढ़ें- 41 हेड कांस्टेबल और 63 कांस्टेबलों का स्थानांतरण हरदी थाने की चहलारी घाट पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार पांडेय को जरवल बाजार पुलिस चौकी प्र...