पिथौरागढ़, मार्च 17 -- पिथौरागढ़। एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने जौलजीबी, अस्कोट व कनालीछीना थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी कोंडे ने थाना परिसर, बैरक, भोजनालय, मालखाना व कार्यालय अभिलेखों की बारीकी से जांच की। साथ ही वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कर्मियों से आमजन के साथ संवेदनशील, विनम्र व मर्यादित व्यवहार करने, ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने व कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...