एसपी ने ताजिया जुलूस व कर्बला का किया निरीक्षण
हाजीपुर, जून 26 -- हाजीपुर। निज संवाददता मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा द्वारा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जुलूस मार्गों,जुलूस स्थलों एवं मेला स्थलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं विधि-व्यवस्था संधारण हेतु प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं बलों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि मुहर्रम पर्व के दौरान सभी धार्मिक कार्यक्रम शांति,सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हों तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.