पलामू, अप्रैल 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के नवपदस्थापित एसपी कपिल चौधरी ने सोमवार को जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी और थाना प्रभारी के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहकर बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि जिले में महिला सुरक्षा से किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नक्सल प्रभावित थाना क्षेत्रों में विशेष रूप से सक्रिय होकर काम करने और लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया। अपराध की समीक्षा करते हुए छोटे-बड़े एवं संगठित आपराधिक गिरोहों पर कड़ी नजर रखने तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि संगठित अपराध से जुड़े अपराधियों और उनके गुर्गों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- अपराधियों पर नकेल कसने और कानून व्यवस्था को दुरुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.