रामपुर, अप्रैल 3 -- पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बुधवार देर रात थाना सिविल लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय पर बने अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, विवेचना रजिस्टर, फ्लाई शीट आदि एवं उनके रख रखाव, साफ-सफाई, उनमें अंकित की जाने वाली प्रविष्टयों को चैक किया गया। साथ ही विभिन्न पॉर्टल पर की जा रही फीडिंग की समीक्षा की गई एवं थाना परिसर मे बने कार्यालय, भोजनालय, मालखाना, हवालात, कम्प्यूटर कक्ष, मिशन शक्ति केन्द्र, साईबर सेल आदि की साफ- सफाई का जायजा लिया। इसके बाद वह शहर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न ड्यूटी प्वाइंटों पर पहुंचे और औचक निरीक्षण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...