किशनगंज, जनवरी 5 -- किशनगंज। संवाददाता एसपी सागर कुमार शनिवार को अपने कार्यालय परिसर में आमजनों की समस्या से रूबरू हुए।एसपी ने बारी बारी से आमजनों की समस्याएं सुनी।एसपी ने अपने कार्यालय परिसर में आम जनों के लिए जनता दरबार लगाया था। जहां जिले के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे थे।एसपी श्री कुमार बारी बारी से लोगों से मिल रहे थे और एसपी से मिलने वाले फरियादी अपनी समस्याएं एसपी को बता रहे थे।कोई जमीन संबंधी विवाद को लेकर पहुंचा था,कोई घरेलू विवाद, कोई मारपीट के विवाद सहित अन्य विवादों के निपटारे को लेकर पहुंचे थे।जिले भर से लोग शिकायत दर्ज करवाने एसपी कार्यालय पहुंचे थे।एसपी सागर कुमार ने लोगों की समस्या को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में पहुंचे संबंधित थाना क्षेत्र के व्यक्ति की समस्या के निपटारे के लिए एसपी मौके से ही संबंधित थानाध्यक्ष क...