सिमडेगा, दिसम्बर 4 -- बानो, प्रतिनिधि। स्टूडेंट पुलिस कैडेट के बैनर तले सिमडेगा पुलिस के सौजन्य से एसएस प्लस हाई स्कूल में फुटबॉल प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में एसपी एम अर्शी उपस्थित थे। एसपी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मौके पर एसपी ने खिलाड़ियों एवं छात्र-छात्राओं के बीच खेल एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया। इसके बाद खेल व अनुशासन के महत्व, कानून, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में जानकारी दी। ताकि छात्रों में अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हो सके। एसपी ने कहा कि खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक और सामजिक विकास भी होता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने और अनुशासन में रहने की सलाह दी। मौके पर एसडीपीओ बैजु उरांव, थाना...