बगहा, अप्रैल 28 -- नीरज कुमार बगहा, नगर प्रतिनिधि।नौरंगिया थाना के दरदरी विद्यालय में सोमवार को छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एसपी निर्मला कुमारी ने छात्राओं को आंतरिक सुरक्षा, महिला सुरक्षा तथा अभया ब्रिगेड की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसपी ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस लगातार संवेदनशील एवं सक्रिय है। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने तथा आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की सलाह दी।एसपी ने अभया ब्रिगेड की कार्यप्रणाली समझाते हुए बताया कि यह टीम खास तौर पर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है, जो स्कूल-कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थलों पर निग...