मऊ, दिसम्बर 13 -- मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक किया। इस दौरान ठंड के मौसम में चोरी और लूट की घटनाओं पर पैनी नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई का निर्देश जारी किया। चेताया कि अभियान चलाकर अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किया जाए। किसी भी कीमत पर कानून-व्यवस्था का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक इलामारन ने पुलिस अधिकारियों को छोटी-छोटी घटनाओं पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। विशेषतौर पर ठंड के मौसम में बढ़ रही चोरी और लूट से सम्बंधित घटनाओं पर लगाम कसने का निर्देश दिया। साथ ही साथ गंभीर घटनाओं को लेकर तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण करके त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया। जनशिकायतों और आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का निस्तारण अतिशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.