मिर्जापुर, जून 21 -- मिर्जापुर। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने शनिवार को चुनार कोतवाली का निरीक्षण किया। थाना कार्यालय परिसर, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, जनशिकायत डेस्क का जायजा लिया। अभिलेखों की जांच कर संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश दिया। कहाकि थाने पर आने वाले फरियादियों से बेहतर व्यवहार रखें। उनकी समस्या का त्वरित निस्तारण कराएं। भीड़ भाड वाले स्थानों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र, कस्बों आदि स्थानों पर पैदल गश्त बढ़ाएं। संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित चेकिंग की जाए। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस पर मात्र 37 मामलों का हुआ निस्तारण यह भी पढ़ें- थाने का औचक निरीक्षण कर अभिलेख खंगाले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...