एसपी ने गोमिया थाना, तेनुघाट ओपी व कोर्ट परिसर का किया निरीक्षण
बोकारो, जून 17 -- बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने बुधवार को गोमिया थाना, तेनुघाट ओपी थाना एवं तेनुघाट कोर्ट परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की तथा गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के माध्यम से मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया। एसपी ने लंबित कांडों एवं अभिलेखों को समयबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत अद्यतन करने का निर्देश देते हुए थाना क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी गश्ती बढ़ाने, अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने पर भी बल दिया। निरीक्षण के क्रम में थाना के अभिलेखों, मालखाना, हाजत तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। एसपी ने सभी पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.