उरई, मई 27 -- उरई। संवाददाता पुलिस अधीक्षक जालौन ने बुधवार को क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअली जनसुनवाई की। इस दौरान थानों व कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। एसपी ने शिकायतों के उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। वर्चुअल जनसुनवाई से दूरदराज के फरियादियों को राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं शिकायतें, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...