उरई, अगस्त 18 -- उरई। संवाददाता पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मंगलवार को क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इस दौरान थानों और कार्यालयों में आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। एसपी ने फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके उचित, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्या का समाधान प्राथमिकता पर हो और किसी भी मामले में लापरवाही न बरती जाए। बैठक में जनसुनवाई को पारदर्शी और प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Orai News: एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...